
नवेंदु मिश्र
पांडू :- आज विश्रामपुर क्षेत्र के स्थानीय विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि यह समाज के कल्याण के लिए निरंतर तट पर रहते थे ऐसे लोगों की प्रतिमा लगाने से उनका सम्मान आज की युवा पीढ़ी भी करती रहेगी अत हमें ऐसे कार्यों को निरंतर करते रहना चाहिए।
बताते चलें कि विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने हर समाज के पूर्वजों के लिए प्रतिमा स्थापित करने का काम हर जगह कर रहे हैं आज उसी कड़ी में पांडू प्रखंड के तिसिबार में सम्राट सुहेलदेव महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया गया इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सभा डॉक्टर ईश्वर सागर चंद्रवंशी उपस्थित थे।
सभा को संबोधित करते हुए डॉक्टर ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा आज विश्रामपुर विधानसभा में जो भी चौमुखी विकास का काम नजर आ रहा है आपके चहेते विधायक की देन है हमारे पिताजी और आपके विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी जी ने हर समाज के महापुरुषों के लिए प्रतिमान स्थापित करने का काम किया है जितने भी महापुरुष इस धरती पर आए हैं उनमें कुछ ना कुछ विशेष गुण थे आज हम सब को सुहेलदेव महाराज के जीवन से कुछ सीखने की जरूरत है
खास तौर पर आज रजवार समाज बहुत पीछे हैं हम चाहेंगे कि रजवार समाज अपने बच्चों को शिक्षित करने का काम करें।
रजवार समाज जिस दिन शिक्षा युक्त और नशा मुक्त हो जाएगा तो हर क्षेत्र में विकास कर सकता है।
इस मौके पर उदय रजवार हसन रजवार लक्ष्मी रजवार विजय रजवार शंभू राजभर विधायक जिला प्रतिनिधि रामचंद्र यादव शंभू सिंह मंडल अध्यक्ष प्रेम सागर सिंह मनोरंजन गुप्ता बिफन मेहता वेद प्रकाश शर्मा दामोदर यादव हजारों की संख्या में रजवार समाज के लोग एवं भाजपा के वरिष्ठ लोग उपस्थित थे।