ज्योतिष/धर्मझारखंडराजनीति

भगवान श्री कृष्णा और द्रौपदी के कारण रक्षाबंधन उत्सव का प्रारंभ हुआ – लवली गुप्ता

नवेन्दु मिश्र

पांकी प्रखंड के लोहारसी पंचायत में श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा सह पूर्व जिला पार्षद लवली गुप्ता ने कार्यक्रम का विधिवत रूप से पूजा अर्चना व कर फीता काटकर शुभारंभ किया।
मौके पर संबोधित करते हुए लवली गुप्ता ने कहा कि आज का दिन बहुत ही पवन और पवित्र है। आज सावन पूर्णिमा के साथ ही साथ रक्षाबंधन का पावन त्यौहार भी है यह त्यौहार भाई-बहन के प्रेम व रक्षा का प्रतीक है। महाभारत के समय की घटना है द्रौपदी ने श्री कृष्ण की उंगली से बहते खून को देखा तो तुरंत ही अपनी चुनरी से एक टुकड़ा फाडा और श्री कृष्ण की उंगली पर लपेट दिया उसके बाद श्री कृष्णा ने द्रोपदी को रक्षा करने का वचन दिया था कि वह समय आने पर इस पट्टी के एक-एक धागे के कर्ज को उतारेंगे। और समय आने पर भगवान कृष्ण ने द्रौपदी का लाज बचाने का काम किया था उसी समय से रक्षाबंधन का त्यौहार चला आ रहा है ।
बहन भाई के कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर भाई से रक्षा का वचन लेती है।
श्रीमती गुप्ता ने कहा कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देश यशस्वी प्रधानमंत्री ने गैस सिलेंडर में ₹200 के सब्सिडी देकर बहनों को रक्षाबंधन का उपहार देने का काम किया है। मौके पर कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि के रूप में लोहारसी मुखिया प्रतिनिधि अरविंद सिंह ,समाज सेवी मुकेश गुप्ता, पंचायत समिति प्रतिनिधि अशोक सिंह सहित कई वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। दिलीप प्रसाद गुप्ता, महेंद्र गुप्ता ,सोमर साव, राजेश गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता ,सुरेंद्र मेहता, विनय मेहता ,दशरथ बडाइक ,सलीम मियां, रामवृक्ष शाव, नरेश राम शहीद कर रहे सहित सैकड़ो की संख्या में गाणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता सुर्य नाथ बैध और संचालन चिंटू यादव ने किया ।कार्यक्रम को व्यास राम भोला यादव और गुड्डू तिवारी ने अपने गीत संगीत के माध्यम से सुशोभित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!