झारखण्डराजनीतिराज्यविचार

हेमंत सोरेन के कार्य से प्रभावित होकर के लोग जेएमएम की सदस्यता ले रहे हैं – राजेन्द्र

नवेंदु मिश्र

मेदिनीनगर- मेदिनीनगर में झारखंड के मुख्यमंत्री माननीय हेमंत सोरेन के कार्यों से प्रभावित होकर लोग लगातार पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं और जुड़ रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के प्रयास से पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य सलोनी टोप्पो एवं रिजवान आलम के नेतृत्व में डाल्टनगंज विधानसभा के विभिन्न प्रखंडों से दर्जनों की संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया। मौके पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा की आदरणीय हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड की सरकार के लिए बेहतर कार्य कर रही है जिसका नतीजा है लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने खुद व खुद आ रहे हैं।महिला सशक्तिकरण हेतु मईया सम्मान योजना सहित अनेकों कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।गरीब छात्राओं के पढ़ाई को जारी रखने में गुरुजी क्रेडिट कार्ड बेहद उपयोगी साबित हो रहा है। केन्द्रीय समिति सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष सन्नू सिद्दिकी ने कहा कि सभी लोगों को साथ मिलकर एक बेहतर झारखंड बनाना है। जिला प्रवक्ता चंदन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि सरकार की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और एक दिन पुरे झारखंड में सिर्फ झारखंड मुक्ति मोर्चा ही रह जाएगा।सदस्यता ग्रहण करने वाले में आशा देवी उषा देवी रीना देवी पानपति देवी सोमरिया देवी अनीता केरकेट्टा कौशर परवीन रेहाना बिबि पवन यादव राजकुमार राम अनिल यादव विनय कुमार महाकाल तिवारी श्रीकांत सिंह नौशाद अंसारी बाबूलाल यादव आशीष सिंह सहित दर्जनों लोगों ने पार्टी का सदस्य ग्रहण किया। मौके पर कौशल कुमार देवानंद भारद्वाज राजेश कुमार सिन्हा मंजू देवी सहित पार्टी के नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!