अपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : यात्री का मोबाइल चोरी करने के आरोप में रेल पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, एक यात्री का मोबाइल चुराने के आरोप में रेल थाना की पुलिस ने बंगाल से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक मो० रेहान बंगाल के धर्मपुर ग्वालपोखर का रहने वाला है। उसके विरुद्ध रेल थाने में कांड संख्या 16/23 के तहत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवायी गई है। आरोपी को कटिहार मंडल कारा भेज दिया गया है। रेल थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन परिसर से मोबाइल चोरी की सूचना मिल रही थी। सूचना के बाद रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में आरोपी युवक को संदिग्ध परिस्थिति में प्लेटफार्म में भटकते हुए देखा गया। आशंका होने पर उसे पकड़ कर पूछताछ के लिए रेल थाना लाया गया। उसके पास से मोबाइल भी बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कटिहार मंडल कारा भेज दिया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button