District Adminstrationअपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जप्ती के बाद ट्रैक्टर को बांड बनाकर छोड़ा, थानाध्यक्ष ने ही कर दी खनिज की जांच।

किशनगंज-दिघलबैंक/फरीद अहमद, जिले के दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत गंधर्वडांंगा थाना क्षेत्र के डोरिया पुल के नीचे आए दिन अवैध खनन के मामले प्रकाश में आते रहे हैं। जिसकी सूचना खनन विभाग को पूर्व में दी गई है। रविवार दो अप्रैल को गंधर्वडांगा थाना पुलिस ने डोरिया पुल के नीचे से अवैध खनन करते हुए ट्रैक्टर को जप्त किया। जिसके बाद जप्त किए गए ट्रैक्टर को पुलिस द्वारा थाना लाया गया। फिर बांड बनाकर छोड़ दिया गया। जब मामले की तहकीकात की गई तब पता चला कि डोरिया पुल के नीचे से नदी बहती है जिससे बालू का अवैध खनन किया जाता है वहीं आसपास के ग्रामीणों ने ट्रैक्टर जप्ती की वीडियो बनाकर भेजी। जिसमें देखा जा रहा है कि नदी से ट्रैक्टर की जप्ती की गई है। और आगे-आगे जप्त किए गए ट्रैक्टर चल रहे हैं और पीछे से पुलिस वाहन। इस संबंध में गंधर्वडांगा थानाध्यक्ष राम लखन पूछने पर उन्होंने कहा कि असलियत बात यह है कि उसका जमीन नदी में बढ़ गया है और ट्रैक्टर में बालू नहीं मिट्टी था जिसको लेकर बांड बनाया गया फिर ट्रैक्टर को छोड़ दिया गया। अब यह सवाल उठता है कि खनिज की जांच कौन करता है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button