District Adminstrationअपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : डीएम डॉ आदित्य प्रकाश की अगुआई में मंडल कारा में की गई छापेमारी। जेल की सुरक्षा बढ़ाने सहित दिए गए अन्य निर्देश।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, गुरुवार को मंडल कारा किशनगंज का डीएम डॉ आदित्य प्रकाश ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण करीब ढाई घंटे तक किया गया। डीएम डॉ प्रकाश ने बारीकी से निरीक्षण किया। डीएम का निरीक्षण तकरीबन एक बजे शुरू हुई।निरीक्षण के दौरान जेल के अंदर विभिन्न वार्डो की तलाशी ली गई। जिसमे बंदियों की क्षमता के बारे में भी DM श्री प्रकाश ने जानकारी ली। वही निरीक्षण के दौरान एक वार्ड में कुछ सिरिंज बरामद किया गया। सिरिंज किस परिस्थिति में वहां मिला इसकी जांच को लेकर डीएम ने कारा प्रशासन से पुुछताछ किया। वही कारा के अस्पताल वार्ड का भी निरीक्षण किया गया। मेडिकल वार्ड में बंदियों के उपचार को लेकर जेल प्रशासन द्वारा दिये जाने वाले सुविधाओं की पड़ताल की गई। व्यवस्था से डीएम संतुष्ट दिखे। डीएम ने सफाई का भी निरीक्षण किया। वही ई-मुलाकाती को लेकर कारा में व्यवस्था बहाल की गई है। इसे लेकर भी पड़ताल की गई। करीब साढ़े 12 बजे से ही एसडीएम शहनवाज अहमद नियाजी, एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अजित कुमार सिंह चौहान, सदर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशू सहित अन्य पुलिस अधिकारी टीम में शामिल थे। इससे पहले SDM व SDPO व पुलिस पदाधिकारी मंडल कारा परिसर पहुंचे। उसके कुछ देर बाद डीएम डॉ आदित्य प्रकाश मंडल कारा पहुंचे। जानकारी अनुसार डीएम के द्वारा यह जांच की गई की ई-मुलाकाती को लेकर क्या स्थिति है। इससे सम्बंधित रजिस्टर की भी जांच की गई। वही स्टॉक रजिस्टर की भी जांच की गई। वही डीएम ने मंडलकारा की सुरक्षा बढ़ाये जाने को लेकर भी जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान काराधीक्षक निरंजन पंडित समेत कारा बल व अधिकारी मौजूद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button