District Adminstrationअपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : तुलसिया हॉल्ट वायरल वीडियो मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

किशनगंज, 26 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन के पास युवती के साथ मारपीट और डांट-फटकार से संबंधित पुराने वायरल वीडियो के मामले में पुलिस की गठित विशेष अनुसंधान दल (SIT) ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में अब तक तीन प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर गुजरात और कर्नाटक में रह रहे दो आरोपियों को ट्रैक कर किशनगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार को 24/25 सितंबर की देर रात करीब 12:30 बजे तुलसिया हॉल्ट के पास युवती के साथ मारपीट से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की सूचना मिली थी। वीडियो के अवलोकन और तकनीकी जांच के बाद घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए SIT का गठन किया गया।

पुलिस के अनुसार, मामले में प्राथमिकी अभियुक्त शहजाद, पिता शब्बीर, निवासी जागीर दहीभात, थाना दिघलबैंक को 25 सितंबर को दिघलबैंक थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था।

वहीं, 26 सितंबर को SIT ने घटना के बाद गुजरात और कर्नाटक में रह रहे दो अन्य प्राथमिकी अभियुक्तों को दबिश देकर गिरफ्तार किया। इनमें मिनाज उर्फ सलमान, पिता असफाक आलम, निवासी जागीर दहीभात और अफसर आलम उर्फ हती, पिता तजेमुल, निवासी खाड़ीबस्ती मुस्ताफगंज, दोनों थाना दिघलबैंक शामिल हैं।पुलिस ने दोनों को पूर्णिया एवं बागडोगरा एयरपोर्ट के आसपास से मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर ट्रैक करते हुए किशनगंज क्षेत्र में विधिवत गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।अनुसंधान के दौरान मिले साक्ष्यों और तकनीकी जानकारी के आधार पर घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी और दबिश दी जा रही है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने आम लोगों से अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान नहीं देने तथा अपुष्ट वीडियो या जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित नहीं करने की अपील की है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button