तरारी:-चारूग्राम में राह बाबा पुजा महोत्सव सम्पन्न।।…

पुजा में सामाजिक कार्यकर्ता झरी पासवान स्मारक का किया गया शिलान्यास
सास्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
गुड्डू कुमार सिंह:-।तरारी प्रखण्ड के इमादपुर थाना क्षेत्र के चारूग्राम में आयोजित राह बाबा पुजा महोत्स्व के दौरान आस्था की आग में नंगे पांव चलकर भगत ने राह बाबा के प्रति अपनी भक्ति दिखाई। शुकवार को यह दृश्य देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मौका था तरारी प्रखण्ड के चारूग्राम में सामाजिक कार्यक्रता सह माले नेता स्व० झरी पासवान स्मारक शिलान्यास क्रार्यक्रम। पुजा में आए भगत सुबोध पासवान ने विधि पूर्वक पूजन कराया। अपने कुल देवता को खुश करने के लिए धार्मिक गीतों पर भगत सुबोध झूमते रहे। बांस पर चढ़कर उन्होंने छलांग लगाई एवं नंगे पांव आग पर चले। विभिन्न इलाकों से आये पुरुष व महिला श्रद्धालु भी भगत के साथ आग में नंगे पांव चलकर अपनी आस्था दिखाई। श्रद्धालुओं का कहना है कि पूजा के दौरान मांगी गई मनोकामना पूरी होती है।
राह बाबा पुजा समिति के आयोजन में करमु पासवान , सुनीता देवी व रेखा देवी यजमान थे। सर्वप्रथम राह बाबा की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने बाबा से आशीर्वाद लिया। इस दौरान सामाजिक कार्यक्रता शोषित दलित समाजिक न्याय के पुरोधा वीर शहीद झरी पासवान जी स्मारक का शिलान्यास किया गया ,शिलान्यास के दौरान उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्वाजली भी अर्पीत की गई।इसके बाद मुख्य अतिथी चेनारी विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी चन्द्रशेखर पासवान के दौरान मंच का उद्वघाटन किया गया ।इस दौरान भोजपुर रोहतास व औरगांबाद से चलकर आए पासवान समाज के नेताओं ने बारी बारी सम्बोधन करते हुए झरी पासवान के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला ।मुख्य अतिथि चेनारी विधान सभा के पूर्व प्रत्यासी चन्द्रशेखर पासवान ने राह बाबा को अपने पूर्वज बताते हुए कि हम अपने पुर्वजो को भूलते जा रहे है और अपनी सस्कृति सभ्यता को छोड अडम्बर रचा रहे ,श्री पासवान ने इसी क्रम में सविधान निर्माता बाबा साहब भीम राम अम्बेडकर कें बारे बताते हुए कहा कि पुरी दुनिया बाबा साहेब के दिए संविधान का अनुसरण कर कहा से कहा पहुँच गई और हम शिक्षा के अभाव में वही के वही रह गए ,इसलिए अपने बच्चो को शिक्षा सें दूर मत किजिए ,साथ ही अपने बच्चो को अपने परम्पराओं व अपने पुर्वजो के बारे में आवश्य बाताए।कार्यक्रम में मंच संचालन भाई रमेश पासवान ने किया व अध्यक्षता स्व० झरी पासवान के पुत्र संतोष पासवान ने किया। इस मौके पर चेनारी विधान सभा के पूर्व प्रत्यासी चन्द्रशेखर पासवान ,चरपोखरी प्रखण्ड के पूर्व प्रमुख चंन्द्रमा पासवान,तरारी प्रखण्ड में पूर्व प्रमुख जयशंकर पासवान ,तरारी के लोजपा प्रखण्ड अध्यक्ष परमानन्द पासवान,सेदहा पंचायत के पुर्व मुखिया दिलीप पासवान ,पूर्व जीला पार्षद सदस्य उपेन्द्र सिह,राजद के प्रखण्ड उपाध्यक्ष कवि नन्दजी पासवान ,मोथा रोहतास के पुर्व मुखिया विनोद पासवान ,जोगिया औरगांबाद के पुर्व मुखिया अमर पासवान ,अजय पासवान ,रामपुलिस पासवान बडका गॉव मुखिया सतीश कुमार ,पूर्व मुखिया तारकेश्वर पासवान सुनील पासवान ,ददन पासवान,करमु पासवान,बृजनन्दन पासवान समेत हजारो लोग मौजूद थे।