पूर्णिया : जिला जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ महानगर जिलाध्यक्ष पद पर मोo आजम रब्बानी के मनोनयन पर जिलावासी में काफी खुशी की लहर

पूर्णिया/धर्मेन्द्र सिंह, जिला जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ महानगर जिलाध्यक्ष पद पर मोo आजम रब्बानी के मनोनयन पर जिलावासी में काफी खुशी की लहर है, मो० आजम रब्बानी ने जिलाध्यक्ष पद पर मनोनयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जदयू सह मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार, राष्ट्रीय महासचिव संगठन रामचन्द्र प्रसाद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, ई० रामचरित्र प्रसाद, बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मो० वसीम कमाली, प्रदेश महासचिव आशीष कुमार बब्बू, महानगर अध्यक्ष श्री प्रसाद महतो, माननीय मंत्री बीमा भारती, माननीय सासंद संतोष कुशवाहा, विधायक लेशी सिंह, का शुक्रिया अदा किया।मो० आजम रब्बानी ने कहा कि मैं समता पार्टी काल से जदयू तक पुर्ण ईमानदारी से कर्तव्य का पालन कर रहा हूँ सन् 2004 से पहले पार्टी के विभिन्न पद पर रहा, 2004 से 2017 तक जिला प्रवक्ता एवं जिला कार्यकारी अध्यक्ष जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पद को सुशोभित किया, 2017 से 2019 तक जिलाध्यक्ष जदयू अल्पसंख्यक महानगर, जिलाध्यक्ष जदयू बुनकर प्रकोष्ठ महानगर एवं प्रदेश महासचिव बुनकर प्रकोष्ठ बिहार जैसे पद को सुशोभित किया, 2020 में पार्टी ने जिला उपाध्यक्ष जदयू महानगर अब जिलाध्यक्ष जदयू महानगर तकनीकी प्रकोष्ठ के पद पर मनोनीत कर मुझ जैसे कार्यकर्ता का हौसला पार्टी नेतृत्व बढ़ाया, मै विश्वास के साथ पार्टी के लिए दिन रात काम कर सरकार की योजना को गली गली पहुंचाने काम करूँगा।मो० आजम रब्बानी को मुबारकबाद देने वालों में मो० मुस्लिम अंसारी, यदुनन्दन भगत, अब्दुल जलील, मो० इशहाक अंसारी, मो० हाशिम मंसूरी, मो० जफरूल अंसारी, पूर्व मुखिया अब्दुल शकुर, पूर्व मुखिया अब्दुल बारीक, प्रणव कुमार, विजय कुमार, रवि दास, नवल किशोर, जनार्दन दास, पूर्व वार्ड पार्षद शिवशंकर दास, पूर्व वार्ड पार्षद दिलीप यादव, अरूण सिंह, अरूण यादव इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्त्ता ने मुबारकबाद दी।