*पूर्णिया के तनिष्क शोरूम में हुए गहने की लूट मामले में पूर्णिया पुलिस लगातार कर रही काम*

सोनू कुमार/ 01. घटना घटित होने के कुछ ही समय के बाद पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, पूर्णिया क्षेत्र पूर्णिया घटनास्थल पर पहुँच कर घटना के हर एक बिन्दुओं पर जाँच किया गया।
02. विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम कुछ ही देर बाद घटनास्थल पर पहुँच कर उनके द्वारा सूक्ष्मता से घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा कुछ नमूना को संग्रहित किया गया।
03. घटना के तुरंत बाद पूरे पूर्णिया शहर तथा जिला के सभी निकास मार्ग को सील कर सधन वाहन जाँच प्रारंम्म कर दिया गया।
04. कांड के उद्भेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्य में तीन टीम लगातार काम कर रही है।
05. कांड के उद्भेदन में सहयोग हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक, पूर्णिया क्षेत्र पूर्णिया के द्वारा पुलिस अधीक्षक अररिया एवं पुलिस अधीक्षक कटिहार को निर्देशित किया गया है।
06. कांड के उद्भेदन एवं अभियुक्तों की पहचान/गिरफ्तारी हेतु अन्य जिलो के पुलिस अधीक्षकों से भी संपर्क किया गया है।
07. वर्तमान में पूर्णिया पुलिस की पांच टीम तथा STF की पाँच टीम बनायी गयी है जो राज्य के अन्दर एवं राज्य के बाहर अलग अलग बिन्दुओं पर लगातार काम कर रही है।
08. अभियुक्तों के भागने के रास्ते की पहचान कर ली गई है। इस रास्ते पर अभियुक्त के भागने के कई सबूत मिले है जिसके आधार पर कई अपराधकर्मीयों की पहचान कर ली गई है तथा इसके आधार पर छापेमारी की जा रही है।
09. संदेह के आधार पर अभी तक कुल पाँच (5) व्यक्ति को डिटेन कर लगातार पूछताछ की जा रही है।
10. अभियुक्तों के एंट्री तथा एग्जिट पॉइंट का पता लगा लिया गया है।
11. अबतक के अनुसंधान / जाँच से अभियुक्तों का नेपाल की ओर भागने का संदेह प्रतीत हो रहा है।
12. अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, एसटीएफ पूर्णिया आकर कार्रवाई की मॉनिटरिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
13. कांड के उदभेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पूर्णिया पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
14. पूर्णिया शहर में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है।
15. अभियुक्तों के बारे में सूचना देने तथा उस जानकारी पर अभियुक्त की पहचान / गिरफ्तारी होने पर सूचना देने वाले को पुलिस मुख्यालय के द्वारा तीन लाख रूपया का ईनाम देने की घोषणा की गयी है।
16. सूचना देने के लिए मोबाईल नंबर 8935980965 जारी किया गया है तथा सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गुप्त रखा जाएगा।
17. कांड का जल्द ही उद्भेदन कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
*तनिष्क शोरूम लूटकांड में बंगाल कनेक्शन, स्पेशल टीम पश्चिम बंगाल में विभिन्न जगहों पर कर रही छापेमारी*
*अपराधियों के बंगाल के रास्ते नेपाल भागने की आशंका, पांच लोगों को डिटेन कर की जा रही पूछताछ*
*जल्द ही बिहार पुलिस की गिरफ्त में होंगे अपराधी, उनके भागने के रास्तों की हो चुकी है पहचान*