अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पुर्णिया : पुलिस ने स्मैक गिरोह का सुल्तान को किया गिरफ्तार, 9 ग्राम स्मैक बरामद।

पुर्णिया/धर्मेन्द्र सिंह, जिले में छोटी-मोटी चोरी करने वाला सुल्तान, आज देखते ही देखते बन गया स्मैक गिरोह का सुल्तान।आपको बताते चलें कि जिले में स्मैक बेचने वालों, खरीदने वालों एवं सेवन करने वालों के खिलाफ पूर्णिया पुलिस लगातार अभियान चला रही है। जिसमें कई बड़े तस्कर आज जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए है। लेकिन उसके बाद भी बड़े पैमाने पर स्मैक की तस्करी हो रही है। इसी क्रम में आज पूर्णिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बताते चलें कि जिले में छोटी-मोटी चोरी करने वाला सुल्तान, आज देखते ही देखते स्मैक गिरोह का सुल्तान बन गया। पूर्णिया पुलिस को कई महीनों से इस सुल्तान की तलाश थी। जिसे गुप्त सूचना आधार पर मधुबनी टीओपी ने सुल्तान को अपने घर DAV स्कूल चौक से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। तलाशी के क्रम में पुलिस ने सुल्तान के घर से 9 ग्राम स्मैक बरामद किया है। बताते चलें कि सुल्तान जिले में एक गिरोह बनाकर स्मैक बिकवाता था। जो शहर के कई जगहों पर जाकर स्मैक बेचा करता है। सुल्तान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस बहुत कुछ पता कर रही है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button