ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़

*पटना जिला अंतर्गत 41809 किसानों से 266645.037MT धान की हुई खरीद।*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :-पटना जिला अंतर्गत धान अधिप्राप्ति का कार्य सफल एवं सुचारू रूप से संचालित हुआ। इस कार्य की सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग जिला पदाधिकारी द्वारा प्रतिदिन की गई तथा अनुमंडल पदाधिकारी /प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक कर पंचायत वार/ पैक्सवार कार्य योजना के अनुरूप धान अधिप्राप्ति का कार्य संचालित किया गया।

विदित हो कि पटना जिला में धान अधिप्राप्ति के 270000 MT लक्ष्य के विरुद्ध 266645.175MT अर्थात 98.76% धान का क्रय किया गया। कुल 41809 किसानों से धान क्रय की गई। अब तक कुल सीएमआर 57834MT (2142 लाट) का गिराव किया गया। अब तक बैंक से भुगतान की स्थिति 407,57,14,412रूपया (80.75%) है। राज्य खाद्य निगम से पैक्स को 105.50 Cr(62.31%) का भुगतान किया गया है।

उल्लेखनीय है कि जिला अंतर्गत चयनित पैक्स /व्यापार मंडल की संख्या 253 है तथा टैग पैक्स की संख्या 83 है।

जिलाधिकारी ने सीएमआर गिराने एवं भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!