सदर थाना में लगा जनता दरबार, 09 में से 07 मामले का मौके पर हुआ निष्पादन..

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, भूमि विवाद के निपटारे को लेकर सदर थाना में सोमवार को जनता दरबार लगाया गया। बीते शनिवार को अवकाश होने के कारण सोमवार को जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार मे फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंचे थे। उक्त जनता दरबार में कुल 09 मामले अधिकारियों के समक्ष आए। जिसमें मौके पर ही 07 मामलों का निष्पादन किया गया। 02 मामले में की सुनवाई की अगली तिथि शनिवार को दी गई है। विभागीय निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में जनता दरबार लगा भूमि संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए शिविर आयोजित किया गया था। सदर थाना मे सीओ समीर कुमार व एसआई सुबोध कुमार की मौजूदगी में लगाए गए जनता दरबार में थाना क्षेत्र के कई लोग अपनी अपनी जमीन से संबंधित समस्याओं के लेकर पहुंचे। जनता दरबार में शामिल होने के लिए पूर्व में दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर ससमय उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। मौके पर सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह, अंचल निरीक्षक गंगाराम टुडू व एएसआई कलावती देवी मौजूद थीं। डीएम डाक्टर आदित्य प्रकाश व एसपी डाक्टर इनामुल हक मेंगनू के निर्देश पर जिले के सभी थानों में जनता दरबार लगाया गया। एसपी डा. मेंगनु ने कहा कि जमीनी विवाद से जुड़े मामलों में थानों में जनता दरबार लगाया जाता है। इसमें आपसी सहमति बना प्रशासनिक सहयोग से त्वरित सुलझने वाले मामलों का थानों में जनता दरबार लगा निष्पादन किया जाता है।