District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण, प्लास्टिक उन्मूलन व SVEEP अभियान के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

किशनगंज,05 जून(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को समाहरणालय परिसर में एक व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी विशाल राज ने की, जिसमें उप विकास आयुक्त, उप निर्वाचन पदाधिकारी समेत कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान वन प्रमंडल, अररिया के तत्वावधान में तथा वन क्षेत्र पदाधिकारी, किशनगंज के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पदाधिकारियों, नवमतदाताओं और छात्रों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पौधे लगाए।“एकल उपयोग प्लास्टिक” के उन्मूलन पर भी कार्यक्रम में विशेष चर्चा हुई। प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्परिणामों से लोगों को अवगत कराते हुए इसके पूर्ण बहिष्कार की अपील की गई। जिलाधिकारी विशाल राज ने कहा कि प्लास्टिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ जन-जागरूकता को और तेज किया जाएगा। उप विकास आयुक्त और उप निर्वाचन पदाधिकारी ने भी पर्यावरण सुरक्षा में जनभागीदारी की महत्ता को रेखांकित किया।इस अवसर पर “एक वोट – एक पौधा” अभियान के तहत आर.के. साहा महिला महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और नवमतदाताओं की सक्रिय भागीदारी रही। SVEEP कोषांग के नोडल पदाधिकारी रविशंकर तिवारी ने प्रथम बार मतदान करने वालों को लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों की शपथ दिलाई।

आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र, बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं द्वारा SVEEP कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को मतदान, पर्यावरणीय जिम्मेदारी और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया।

इसके अतिरिक्त, जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर रंगोली, पोस्टर निर्माण, वृक्षारोपण एवं गोष्ठियों का आयोजन कर जन-जागरूकता फैलाई गई। यह गतिविधियां जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस के निर्देशन में संचालित की गईं।

कार्यक्रम के प्रेरणादायक नारे:

  • हर वोट के साथ एक पौधा लगाओ
  • स्वस्थ लोकतंत्र, हरा पर्यावरण
  • मैं वोट दूँगा, मैं पेड़ लगाऊँगा
  • Green Future, Strong Democracy

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे एकल उपयोग प्लास्टिक का त्याग करें, वृक्षारोपण को अपनाएं, और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।इस अवसर पर डीडीसी स्पर्श गुप्ता, नोडल पदाधिकारी स्वीप रवि शंकर तिवारी, रेडक्रॉस सचिव मिक्की साह, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित कई गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button