ताजा खबर

*निर्माता निशांत उज्जवल की पावर स्टार पवन सिंह स्टारर फिल्म “सूर्यवंशम” की शानदार शुरुआत, देशभर के सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़।…*

गुड्डू कुमार सिंह/भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म “सूर्यवंशम” ने सिनेमाघरों में शानदार शुरुआत की है। फिल्म को देखने के लिए देशभर के सिंगल थिएटर से लेकर मल्टीप्लेक्स तक दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। पटना के सिने पोलिस, मुंबई के गैलेक्सी, और जमशेदपुर के सिने पोलिस सहित अन्य सिनेमाघरों में भी फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

फिल्म के गाने भी दर्शकों के बीच हिट हो रहे हैं, और लोग सिनेमाघरों में गानों पर झूमते नजर आ रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि ऐसी फिल्में भोजपुरी सिनेमा की उन्नति का रास्ता खोलती हैं। उनका मानना है कि यदि ऐसी फिल्में आती रहीं तो भोजपुरी सिनेमा के पुराने दौर की तरह थिएटर में भीड़ लौट आएगी।

“सूर्यवंशम” का निर्माण यशी फिल्म्स (अभय सिन्हा) और रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है। फिल्म के निर्माता निशांत उज्जवल हैं, जबकि निर्देशन की कमान रजनीश मिश्रा ने संभाली है। उन्होंने इस फिल्म की कहानी भी लिखी है। फिल्म में पवन सिंह के साथ आस्था सिंह, शालू सिंह, चांदनी सिंह, गोपाल जी, माया यादव, अनूप अरोरा, राम सुजान सिंह, जोया खान, और धामा वर्मा जैसे कलाकारों ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।

फिल्म के सह-निर्माता डॉ. संदीप उज्जवल और सुशांत उज्जवल हैं, और डीओपी की भूमिका देवेंद्र तिवारी ने निभाई है। एडिटिंग का काम कोमल वर्मा ने किया है।

फिल्म का संगीत रजनीश मिश्रा और एसबीआर द्वारा तैयार किया गया है, और इसके गाने प्यारेलाल यादव, विजय चौहान, रौशन सिंह विश्वास, और प्रफुल्ल तिवारी ने लिखे हैं। फिल्म के कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी, रिकी गुप्ता, और रवि पंडित ने की है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं, और कला निर्देशन नजीर शेख ने किया है। कार्यकारी निर्माता हसन शेख और रमेश चौरसिया हैं।

“सूर्यवंशम” की जबरदस्त ओपनिंग ने भोजपुरी सिनेमा में एक नई उम्मीद जगा दी है, और यह फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी, यह भरोसा पुख्ता हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!