District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : डीएम, एसडीएम को राष्ट्रपति का मिला सम्मान, महामहिम ने प्रदान किया प्लेटिनम सर्टिफिकेट

जिले के लिए गौरव का क्षण, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जिलाधिकरी श्रीकांत शास्त्री को किया सम्मानित डीएम के साथ अपर समाहर्त्ता, अनुज कुमार और एसडीएम अमिताभ कुमार गुप्ता भी हुए सम्मानित

किशनगंज,19 जुलाई (के.स.)। धर्मेंद्र सिंह, जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, एसडीएम अमिताभ कुमार गुप्ता और एडीएम अनुज कुमार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को बिहार के पांच जिलों को लैंड रिकॉर्ड्स के डिजिटाइजेशन में बेहतर काम के लिए सम्मानित किया है। बिहार के पांच जिले नालंदा, जहानाबाद, लखीसराय, भोजपुर और किशनगंज है। इनको भूमि सम्मान से नवाजा गया है। डीएम श्रीकांत शास्त्री ने अपने पद का दायित्व निभाते हुए डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम में सीएस खतियान का शत प्रतिशत डिजिटलाइजेशन किया है। राष्ट्रपति से सम्मानित होने के बाद डीएम श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि यह सम्मान किशनगंज जिले के लोगों का सम्मान है, जिनके प्यार और स्नेह के बल पर उन्होंने आज इस मुकाम को हासिल किया है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में जो भी योजनाएं हैं, उसे शत प्रतिशत धरातल पर उतारना और इसका लाभ आम लोगों तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित होने के बाद किशनगंज जिले के युवा से लेकर बुजुर्गों ने डीएम श्रीकांत शास्त्री के कार्यों की सराहना करते हुए प्रसन्नता जताई है। वहीं डीएम श्रीकांत शास्त्री के कार्यों की किशनगंज में लोग काफी प्रशंसा कर रहे हैं। उन्होंने काफी बच्चों के मिसिंग केस को सुलझाते हुए परिवार वालों से मिलाया है। साथ ही जिले में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में भी काफी अथक प्रयास किए।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button