अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पटना : कामेडियन कपिल शर्मा द्वारा भगवान चित्रगुप्त महाराज पर विवादित बयान पर समस्त कायस्थ समाज के लोगों से माफीनामा..

पटना/रणजीत कुमार सिन्हा, कायस्थ युवा मोर्चा दीघा पटना ने कामेडियन कपिल शर्मा द्वारा भगवान चित्रगुप्त महाराज पर विवादित बयान पर समस्त कायस्थ समाज के लोगों से माफी नामा का स्वागत करता है।बता दें कि कामेडियन कपिल शर्मा ने अपने कामेडी शो में भगवान चित्रगुप्त महाराज पर विवादित वीडियो में चित्रगुप्त भगवान पर भद्दी कमेंट की थी जिसका की कायस्थ युवा मोर्चा दीघा पटना ने पूरजोर विरोध किया था एवं समय रहते माफी मांगने की मांग की थी, नहीं तो संबंधित थाना में पीआईएल एवं आंदोलन करने की चेतावनी दी थी।कायस्थ युवा मोर्चा दीघा के सदस्यों ने कहा कि किसी को भी किसी धर्म महज से मजाक करने का अधिकार नहीं है।कायस्थ युवा मोर्चा दीघा पटना के आशीष कर्ण, प्रशांत राज, अमन अमित, प्रतीक राज, प्रसून गौरव, प्रियम वालवीर एवं समस्त कार्यकारिणी ने अपनी मांग को पुरजोर तरीके से रखी थी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button