झारखण्डस्वास्थ्य

झारखंड में दवा निर्माण उद्योग की तैयारी, 7300 ANM-GNM पदों पर जल्द बहाली

16 मार्च 2026:झारखंड सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए बड़े कदम उठाने जा रही है। स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने घोषणा की कि राज्य में जल्द ही दवा निर्माण उद्योग (Medicine Manufacturing Industry) स्थापित किया जाएगा। इससे झारखंड दवा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा और हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। यह घोषणा उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) सभागार में आयोजित कार्यक्रम में की, जिसका आयोजन Pharmacy Council of India, RKDF University और RKDF Pharmacy College ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में फार्मेसी के विद्यार्थी, शिक्षक और स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल हुए। मंत्री जी ने कहा कि राज्य गठन के दो दशकों के बाद भी झारखंड में बड़ा दवा निर्माण उद्योग स्थापित नहीं हो पाया है। आम दवाइयाँ, जैसे पैरासिटामोल, अभी भी बाहर से मंगानी पड़ती हैं, और कई आवश्यक चिकित्सा सामग्रियाँ राज्य में उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति बदलने का समय आ गया है और राज्य सरकार इस दिशा में ठोस पहल कर रही है। उन्होंने बताया कि झारखंड में वर्तमान में 123 से अधिक फार्मेसी कॉलेज संचालित हैं और हर साल लगभग 7000 छात्र-छात्राएं फार्मेसी की डिग्री प्राप्त कर रहे हैं। दवा निर्माण उद्योग की स्थापना से इन्हें राज्य में ही रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा की कि राज्य में ANM और GNM के 7300 से अधिक पदों पर जल्द बहाली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएँ और प्रभावी होंगी। मंत्री ने यह भी बताया कि राज्य में 750 दवा स्टोर स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें फार्मासिस्टों की आवश्यकता होगी और योग्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।फार्मेसी छात्रों को संबोधित करते हुए मंत्री जी ने कहा कि युवा देश और राज्य का भविष्य हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे समर्पण और मेहनत के साथ पढ़ाई करें और राज्य का नाम रोशन करें। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य और फार्मेसी एक-दूसरे के पूरक हैं और इन दोनों क्षेत्रों के सहयोग से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा दी जा सकती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!