ठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पौआखाली में दुर्गा पूजा की तैयारी जोर-शोर से

किशनगंज,25सितम्बर(के.स.)। फरीद अहमद, जिला के पौआखाली नगर पंचायत में दुर्गा पूजा समिति भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण करवा रही है। बाहर से आए विशेष कारीगर पंडाल और प्रतिमा को अद्भुत रूप देने में जुटे हैं। इलेक्ट्रिक सिस्टम से सजावट और मूविंग दृश्य श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होंगे।

सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में होने वाले इस आयोजन में हर साल हजारों भक्त शामिल होते हैं।

समिति अध्यक्ष सुधीर यादव, उपाध्यक्ष , सचिव मनोज राय, कोषाध्यक्ष विशाल सिन्हा, उप कोषाध्यक्ष रौनक महतो सहित अन्य सदस्य तैयारियों की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!