ताजा खबर

”बाबूजी”’ के नाम से लोकप्रिय भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राजनेता, संविधान सभा के सदस्य,सामाजिक न्याय हेतु लड़ाई लड़ने वाले योद्धा, वंचित वर्गों के हितैषी, उत्कृष्ट सांसद और पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम जी की जयंती पर बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उन्हें कोटिशः नमन करते हुए भावभीनी भावांजलि अर्पित की है।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/उन्होंने कहा कि वे सामाजिक समानता और शोषित वर्गों के समान अधिकारों के प्रबल पक्षधर थे और उन्होंने जीवनपर्यंत सामाजिक न्याय को ही सर्वोपरि माना। उनका संसदीय लोकतंत्र के विकास में अमूल्य योगदान है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई और स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भी राष्ट्र के नव निर्माण में अविस्मरणीय योगदान दिया। उन्हें वर्ष लंबे समय तक संसद व केन्द्रीय मंत्रिमंडल के कार्यकाल के लिए भी याद किया जाता है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!