अपराधकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : रेड लाइट एरिया में पुलिस ने की छापेमारी, 4 महिला, एक दलाल हिरासत में

बहादुरगंज स्थित प्रेमनगर रेड लाइट एरिया नेशनल हाइवे सड़क किनारे होने के साथ ही भारत-नेपाल सीमा से सटा है, जिसके कारण इस जगह को देह व्यापार का सबसे बड़ा अड्डा माना जाता है

किशनगंज, 04 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले के बहादुरगंज प्रखंड के प्रेमनगर रेड लाइट से पुलिस ने छापेमारी करते हुए देह व्यापार में शामिल 4 लड़की और 1 पुरुष को हिरासत में लिया है। मामला जिले के अररिया-सिलिगुड़ी एचएच-327 ई किनारे प्रेमनगर रेड लाइट एरिया का है। बुधवार को एसपी सागर कुमार के निर्देश पर बहादुरगंज थानाध्यक्ष अभिनय पराशर के नेतृत्व में थाना की पुलिस ने प्रेम नगर स्थित रेड लाइट एरिया में छापेमारी करते हुए 4 लड़की और 1 पुरुष को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। हिरासत में लिये गये सभी महिलाएं देह व्यापार के कारोबार से जुड़ी हैं। गिरफ्तार एक पुरुष ग्राहक बनकर इस एरिया में पहुंचे थे। बताया जाता है कि बहादुरगंज स्थित प्रेमनगर रेड लाइट एरिया नेशनल हाइवे सड़क किनारे होने के साथ ही भारत-नेपाल सीमा से सटा है, जिसके कारण इस जगह को देह व्यापार का सबसे बड़ा अड्डा माना जाता है। महिलाएं देह व्यापार के कारोबार से जुड़ी हैं। यहां युवतियों की खरीद-बिक्री की जाती है। स्थानीय लोगों का का कहना है कि इस जिले में दूसरे राज्यों से भी कई महिलाओं को लाकर देह व्यापार करने को मजबूर किया जाता है। वहीं कई नाबालिग लड़कियों पर भी बोली लगाई जाती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!