किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : महिला थाना में लगाया गया पुलिस परामर्श केंद्र

परामर्श केंद्र में जिले के अलग अलग प्रखंडों से कुल 8 मामले सामने आए। जिसमें 3 मामलों का निपटारा सुलह के आधार पर किया गया

किशनगंज, 20 जनवरी (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, महिला थाना परिसर में शनिवार को पुलिस परामर्श केंद्र लगाया गया। प्रत्येक शनिवार को परामर्श केंद्र लगाया जाता है। कुछ मामलों में पुलिस के द्वारा जांच की प्रक्रिया शुरू की गई। परामर्श केंद्र में पति-पत्नी, आपसी कलह व घरेलू विवाद का निपटारा सुलह के आधार पर किया जाता है। परामर्श केंद्र में जिले के अलग अलग प्रखंडों से कुल 8 मामले सामने आए। जिसमें 3 मामलों का निपटारा सुलह के आधार पर किया गया। महिला थानाध्यक्ष सह संयोजिका विनीता कुमारी व डा. फरजाना बेगम की मौजूदगी में विवादों को सुलझाया गया। परामर्श केंद्र में जिले भर के फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचते है। इसमे दोनों पक्षों को नोटिस किया जाता है। परामर्श केंद्र की प्राथमिकता रहती है की इस प्रकार के विवादों का निपटारा सुलह के आधार पर हो जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!