अपराधताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : चोरी मामले में फरार दो नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

किशनगंज-ठाकुरगंज/फरीद अहमद, जिला के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत पौआखाली के नूरी चौक के समीप स्थित एक चाय दुकान से पौआखाली पुलिस एसआई कपिल देव यादव एवं एएसआई अर्जुन मंडल ने चोरी मामले में कांड संख्या-37/21 के नामजद फरार चल रहे दो आरोपी अकबर पिता फारूक, व सलाम पिता मोहम्मदीन को सोमवार की संध्या में गिरफ्तार किया और मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। प्रभारी थाना अध्यक्ष कपिल देव यादव से प्राप्त जानकारी के अनुसार तकरीबन सात माह पूर्व चोरी मामले में पौआखाली थाने में मामला प्रभास कुमार सिन्हा साकिन-कुकुरमनी के द्वारा दर्ज कराया गया था, उक्त मामले में पांच नामजद आरोपी बनाए गए थे जिसमें से दो आरोपियों की गिरफ्तारी पूर्व में हो चुकी है। इस संबंध में प्रभारी थाना अध्यक्ष कपिल देव यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों को चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत आज मंगलवार को जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!