प्रमुख खबरेंअपराध

स्लग :क्रेकर बम से घायल व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

रवि रंजन मिश्र/पश्चिम चम्पारण के गौनाहा थाना क्षेत्र के मठ मझरिया के पास मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्ति क्रैकर बम फटने से जख्मी हुए हैं। गौनाहा थाना अध्यक्ष द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर त्वरित कारवाई की गई पर दोनों व्यक्ति भागने में सफल रहे
।घटनास्थल पर एफएसएल द्वारा जांच कराया गया है।

आसपास पूछताछ करने पर यह ज्ञात हुआ कि उक्त अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जानवरों को मारने एवं डराने के उद्देश्य से क्रैकर बम ले जाया जा रहा था। वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों की पहचान कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सहोदरा शिकारपुर और गौनाहा थाना की एक टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए कन्हैया मुखिया को गिरफ्तार कर लिया जबकि दुसरे व्यक्ति कन्हैया महतो की गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है।इस संबंध में गौनाहा थाना कांड संख्या 4/25किया गया है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों व्यक्ति काफी घायल हो गए और इसकी जानकारी वनविभाग के पदाधिकारियों को दे दिया गया है वह अपने अनुसार कारवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!