रामनवमी को लेकर पुलिस प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च।।…

गुड्डू कुमार सिंह—गडहनी। 30 मार्च को निकाली वाली रामनवमी शोभायात्रा को लेकर चरपोखरी गडहनी व पवना थानाध्यक्ष के नेतृत्व मे शांति ब्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से
रामनवमी शोभायात्रा पुरानी रूट चार्ट के अनुसार गडहनी मे फ्लैग मार्च किया गया।थानाध्यक्ष निकुंज भूषण राजीव रंजन कुमार व सुरेश कुमार सिंह ने रामनवमी महोत्सव शान्तिपूर्ण माहौल मे आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराने को लेकर कमर कस लिया है। बुधवार की शाम थानाध्यक्ष निकुंज भूषण के नेतृत्व में दर्जनों पुलिस बल के जवानों ने आरा सासाराम मुख्य मार्ग स्टेशन मार्ग अगिआँव रोड मेला रोड ब्लाॅक रोड सहित नगर के विभिन्न मार्गो पर फ्लैग मार्च कर नगरवासियों से शान्ति और सौहार्द के बीच रामनवमी महोत्सव शोभायात्रा मनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार ही सभी को रामनवमी का त्यौहार मनाना होगा नियम तोड़ने वाले के खिलाफ सख्त कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।
फ्लैग मार्च में जे एस आई-राजाराम प्रसाद, पी एस आई रूपेश कुमार,पी एस आई पुष्कर कुमार ,पी एस आई शिवानी कुमारी,,पी एस आई अंजनी कुमारी, एस आई ,कुमार गौरव ए एस आई अशोक कुमार आजाद,,पी एस आई मोहन कुमार ,,पी एस आई अनुपम कुमारी, पवना थाना अध्यक्ष सुरेश सिंह सामिल रहे।