राजनीति

ध्रुवीकरण की कोशिश नाकाम

कुणाल कुमार /पटना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ध्रुवीकरण की कोशिश नाकाम हो गई है। तीसरे चरण के चुनाव समाप्त होते ही 284 लोकसभा सीटों पर देश में चुनाव संपन्न हो गया है। जिसमें बिहार की 14 सीटें भी शामिल हैं। देश की जनता ने केंद्र की सत्ता से भाजपा की विदाई कर दी। प्रधानमंत्री बौखलाहट में हिन्दू-मुस्लिम पर आ गए हैं। जिलों से मिली रिपोर्ट के अनुसार तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी पांच सीटों झांझरपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया लोकसभा सीट से महागठबंधन के उम्मीदवार जीत रहे हैं। मिथिलांचल और सीमांचल की जनता ने साम्प्रदायिकता के खिलाफ वोट किया।
भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि देश की जनता ने महंगाई, तानाशाही और फासीवाद के खिलाफ वोट किया है। प्रधानमंत्री अररिया, दरभंगा और मुंगेर की सभा में मुद्दे से हटकर हिन्दू-मुस्लिम करते हुए मंगलसूत्र पर आ गए थे। वे अपनी उपलब्धियों को नहीं बता रहे हैं। 2014 और 2019 में जो वादा किया वह पूरा नहीं किया है। युवाओं को प्रत्येक साल दो करोड़ नौकरी नहीं मिली। गरीबों के खाते में 15-15 लाख रुपये नहीं गये। किसानों की आमदनी दो गुनी नहीं हुई। सभी गरीबों को पक्का घर नसीब नहीं हुआ। उल्टे निर्माण सामग्री की कीमत कई गुना बढ़ गई। देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं। देश की जनता ने तीन चरणों के चुनाव में भाजपा के खिलाफ अपना जनादेश सुना दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!