प्रमुख खबरें

01 व्हीलर रोड स्थित लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री चिराग ने प्रेस वार्ता में उपस्थित तमाम पत्रकारों और बिहार की जनता को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी ।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद /चिराग ने कहा कि इस उम्मीद को विश्वास के साथ बीते हुए सालों से ज्यादा बेहतर ज्यादा खूबसूरत और ज्यादा खुशहाली लेकर हम सबके जीवन में आए यह कामना करता हूं । कांग्रेस राजा जैसी पार्टीयों ने पिछले कुछ सालों से झूठ बोलकर और लोगों को भ्रमित कर डराने की राजनीति की एक नई परंपरा शुरूआत की है।

चुनाव पूर्व जितने भी विषय सरकार के द्वारा उठाए गए जब-जब सरकार को करने का काम किया वैसे में विपक्ष ने जनता के बीच एक डर का माहौल तैयार करने का प्रयास किया और इस सोच का नेतृत्व कांग्रेस जैसे पार्टी के राहुल गांधी ने किया है शुरू से लेकर अभी तक अलग-अलग समय पर दिए गए फैसले और उन्होंने क्या भ्रम फैलाया है कि मुसलमान को आरक्षण नहीं दिया जाएगा मुसलमान को यहां पर नागरिकता नहीं दी जाएगी बल्कि उनकी नागरिकता छीन ली जाएगी। इस बात का माहौल देशभर में बनाया गया । बांग्लादेश जैसे देशों में धर्म के आधार पर किस तरीके से अत्याचार किया जा रहा है इन तमाम परिस्थितियों के मद्देनजर रखते हुए इस विषय को लाया गया। सीएए ऐसा विषय जो कि देश में कोई पहली बार नहीं निरंतर में इस प्रक्रिया का पालन किया गया है जहां पर समय-समय पर वोटर लिस्ट को रिव्यू किया जाता है जिसके कारण कई होते हैं। कई बार कई सदस्यों का दुखद निधन हो जाता है उनका नाम काटना जरूरी होता है । कई लोग दूसरे राज्यों में चले गए होते हैं उनका नाम हटाना जरूरी होता है कई फर्स्ट टाइम वोटर्स होते हैं उनका नाम जोड़ना जरूरी होता है तो यह रिव्यू चलता रहता है । समय-समय पर रेगुलर इंटरवल्स में बिहार में कांग्रेस और उनके नेता राहुल जी ने 12 -15 दिन तक एक ऐसा माहौल तैयार करने का प्रयास किया कि आप लोगों ने देखा कि हंगामा सड़क पर तो किया लेकिन जहां पर औपचारिक आपत्ति दर्ज करनी थी किसी ने जाकर वहां पर कोई आपत्ति दर्ज नहीं की । हम लोगों के माध्यम से भी कहीं हम लोग को कोई ऐसी शिकायत नहीं है कि यह गड़बड़ी हुई वह गड़बड़ी हुई कहीं कोई ऐसी खबर सुनने को नहीं मिली और जहां-जहां और चुनाव हो रहे हैं वहां पर वोट चोरी वोट चोरी वोट जबकि बिहार की जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से उनके इस विषय का जवाब देने का काम किया ।

अब एक और बड़ा फैसला जो मेरी सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सोच से लिया गया यह फैसला मनरेगा को लेकर हम लोगों ने लंबे समय से देखा कि देश में इसको बनाकर भी इसको आधार बनाकर भी राजनीति करने का प्रयास किया गया। मनरेगा को लेकर कांग्रेस ने बड़े-बड़े दावे, बड़े-बड़े वादे और एक ऐतिहासिक सोच वाला ऐतिहासिक फैसला कर हमारे देश के लोगों को मिट्टी खोदने के काम में लगाकर रखने का काम किया और बीते सालों के साथ मनरेगा भ्रष्टाचार का अड्डा बन के रह गया । हर वह व्यक्ति जो मनरेगा से जुड़ा हुआ है वह बातों से सहमत होगा कि किस तरीके से मनरेगा में भ्रष्टाचार किया जाता है किस तरीके से हस्ताक्षर कर लिए जाते हैं बिचौलिए पैसे ले जाते हैं या सिर्फ हस्ताक्षर करके बिना कोई काम किए हुए पैसों की निकासी कर ली जाती है सिर्फ और सिर्फ करप्शन बिरले इस व्यवस्था का लाभ किसी परिवार को मिला हो किसी गरीब मजदूर को मिला हो यह अनुभव हम लोग को नही के बराबर हो । पर हां जो लोग इस व्यवस्था के साथ जुड़े हुए थे उन्होंने अपने बड़े घर, गाड़ियां बंगले सब बनाने का काम किया और आज जब इस भ्रष्टाचार के अड्डे के ऊपर केंद्र सरकार के द्वारा प्रहार किया गया है तो मैं कांग्रेस की तकलीफ को भी भली-भाति समझ पा रहे है क्योंकि यह उनकी सोच की भ्रष्टाचार की योजना थी । उनके द्वारा निर्माण की गई अब इसमें जितने रूप हो उसके जब हम लोगों ने उसको टाइट करने का काम किया तब उनलोगों को हम लोगों ने कसने का काम किया तो आज उनकी दुखती रग पर हाथ पड़ा है जो इनकी तिलमिलाहट का कारण बना । जितना संशोधन भ्रष्टाचार में कर एक नई योजना के तौर पर केंद्र सरकार के द्वारा इसको प्रस्तुत किया गया जी राम जी के नाम से गारंटी का रोजगार और आजीविका ग्रामीणों को लेकर इस योजना को लाया गया। कांग्रेस को इस बात की तकलीफ है कि इन्होंने जो स्कीम भ्रष्टाचार के लिए तैयार की थी उसको केंद्र सरकार के द्वारा कैसे नया रूप दिया जा रहा है सबसे पहले तो भावनात्मक तरीके से राजनीति करने का काम किया कि इसमें से बापू का नाम हटा दिया गया है…

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!