अपराधताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

औरंगाबाद : मिट्टी की दीवार गिरने से एक की मौत व पांच घायल..

औरंगाबाद/मयंक कुमार, बारूण थाना क्षेत्र के नीम टोला मुहल्ला में दीवार गिरने की हादसे में एक की मौत व पांच लोग घायल हो गए। बीती रात शनिवार को बारूण के नीमटोला मुहल्ला में अचानक अज्ञात कारणों से मिट्टी का दीवाल गिरने से एक कि मौत और पांच लोग घायल हो गए।जिसमें दो पुरूष व अन्य महिला, बच्चे शामिल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात में किसी कार्य से लोग नीमटोला मुहल्ला से गुजर रहे थे कि उसी दरमियान अज्ञात कारण से स्व. कृष्णा राम के मिट्टी का घर का दीवार गिर गया। जिससे कि पास से ही गुजर रहे छः लोग दब गए।आवाज सुन कर ग्रामीण आये व सभी को निकाला।हादसा से गांव के लोगों में खलबली मच गई।हादसे मे करमडीह के निवासी रामरेखा राम के पुत्र शंकर राम (34 वर्ष) की मृत्यु हो गयी।जो मदनपुर प्रखंड में शिक्षक थे।साथ ही मुखिया प्रतिनिधि रंजीत चौधरी ने बताया कि वही नीमटोला के ही सोनी कुमारी, कुशुम देवी, कोमल कुमारी, प्रियंका कुमारी, संतु राम घायल हो गए।जिनका इलाज़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बारूण में कराया गया।वही कुछ गम्भीर रूप से घायल लोगों को रेफर भी किया गया है।शिक्षक की मौत के बाद करमडीह गाँव मे मातम का महौल है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button