District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : सदर थाना परिसर में तीसरे दिन 66 शस्त्रों का किया गया भौतिक सत्यापन

वही कुल 109 शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जाना था। शस्त्रधारको की अनुपस्थिति के कारण 43 शस्त्रों का भौतिक सत्यापन नहीं हो सका

किशनगंज, 15 मार्च (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर डीएम तुषार सिंगला के निर्देश पर जिले के शस्त्र लाइसेंसधारियों के शस्त्रों के भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया संबंधित थाने में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के समक्ष तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रही।हालांकि शुक्रवार को शस्त्रों के सत्यापन का अंतिम दिन था। जिसमें सीओ राहुल कुमार व सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार की मौजूदगी में 10 शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। अब तक कुल 66 शास्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। वही पहले दिन बुधवार को 29 शस्त्रों का सत्यापन हुआ था, दूसरे दिन गुरुवार को 26 शस्त्रों का सत्यापन हुआ था। सीओ राहुल कुमार ने बताया कि शस्त्र सत्यापन का अंतिम दिन था। तीन दिनों में 66 शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जा चुका है। इनमें एक मृत लाइशेंसधारक के शस्त्र को जमा करवाया गया है। जिनके द्वारा शस्त्र का भौतिक सत्यापन नहीं करवाया गया है उनकी रिपोर्ट जिला कार्यालय में की जाएगी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी। वही कुल 109 शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जाना था। शस्त्रधारको की अनुपस्थिति के कारण 43 शस्त्रों का भौतिक सत्यापन नहीं हो सका।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!