ज्योतिष/धर्मझारखंडविचार

पूजित अक्षत सह निमंत्रण पत्र अभी तक डेढ़ लाख से ज्यादा घरों में पहुंचाया जा चुका है – विहिप

नवेंदु मिश्र

मेदिनीनगर – अयोध्या में बन रहे भव्य श्री राम मंदिर निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा कि आस में बैठे लोगों के लिए श्री राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा देश का सबसे बड़ा पूजित अक्षत _ सह _ निमंत्रण पत्र वितरण अभियान में गिलहरी प्रयास करते हुए ताजा समाचार मिलने तक पलामू जिला में डेढ़ लाख से ज्यादा परिवारों के साथ संपर्क साधा जा चुका है।आज सुबह जिला मुख्यालय में अभियान की शुरुआत श्री राम नगर से की गई।  इस अभियान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख राजीव कुमार सिंह,  विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार,  बजरंग दल के प्रांत संयोजक दीपक ठाकुर,  जिला मंत्री दामोदर मिश्र,  सह मंत्री अमित तिवारी, जिला बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता,  जिला बलो पासना प्रमुख विकास कुमार कश्यप,  नगर बजरंग दल संयोजक दिलीप गिरी,  सुनील मिश्र और अनेकों सम्मानित कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
श्री राम नगर के बाद प्रांत टोली बजरंग दल के जिला संयोजक के साथ प्रखंडों के प्रवास पर निकल गई, और दूसरी टोली ने नगर में जिला मंत्री के नेतृत्व में अभियान जारी रखा।  इस अभियान में जिला सेवा प्रमुख गोपाल तिवारी,  जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश वर्मा, नगर अभियान संयोजक दीपक प्रसाद बजरंग दल सुरक्षा प्रमुख नवेंदु त्रिपाठी,  संतोष तिवारी और रवि तिवारी इत्यादि शामिल रहे।
प्रांत सह मंत्री और प्रांत बजरंग दल संयोजक जी उसके बाद नवा बाजार प्रखंड में पहुंचकर अपने नेतृत्व में अभियान चलवाया।  वहां विभाग संगठन सह मंत्री महेंद्र नाथ,  जिला बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता,  विहिप प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु पांडेय,  उपाध्यक्ष सत्य नारायण तिवारी,  बजरंग दल प्रखंड संयोजक सौरभ पांडेय,  जिला पार्षद सदस्य प्रतिनिधि राजबली राम, भाजपा मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव इत्यादि की सहभागिता रही।   संगठन में सराहनीय योगदान देने के लिए प्रांत बजरंग दल संयोजक ने वर्तमान नवा बाजार जिला पार्षद प्रतिनिधि को भगवा अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया l

            तत्पश्चात, प्रांत टीम जिला बजरंग दल संयोजक के साथ छतरपुर, पाटन,  तरहसी,  नीलांबर पितांबर पुर,  और पांकी प्रखंड में भी आज अभियान के समीक्षा करने और और गति बढ़ाने के लिए दौरा किया। प्रांत टीम ने पलामू में चल रहे काम के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से इसी मनोयोग से काम में लगे रहने के लिए अपील किया।

       

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!