ताजा खबर

एनडीए के पक्ष में है महाराष्ट्र एवं झारखंड की जनता का झुकाव: जयंत राज।…

मुकेश कुमार/बुधवार को जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के माननीय भवन निर्माण मंत्री श्री जयंत राज ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं से रूबरू हुए एवं उनके त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर पूर्व मंत्री सह प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अजीत चैधरी एवं माननीय विधायक श्री सिद्धार्थ पटेल मौजूद रहे।

इस दौरान माननीय मंत्री श्री जयंत राज ने कहा कि विकास योजनाओं का जायजा लेने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार समय – समय पर बिहार भ्रमण करते रहे हैं और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं से रूबरू होते हैं। माननीय मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र एवं झारखंड की जनता का झुकाव एनडीए गठबंधन के पक्ष में है, साथ ही बिहार विधानसभा उप-चुनाव में सभी 4 विधानसभा सीटों पर बड़े अंतर से एनडीए प्रत्याशी की जीत होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!