ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भोजपुर : आमोमीन कान्फ्रेंस की भोजपुर ईकाइ की प्रखंड स्तरीय बैठक संपन्न..

हम सबकी मेहनत रंग लाए यही हम सबों की कोशिश और दुआ है अल्लाह इसे कामयाब करें आमीन

(भोजपुर ब्यूरो गुड्ड सिंह का रिपोर्ट) आज गड़हनी ब्लाक आरा भोजपुर में ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस की भोजपुर इकाई ने ब्लॉक स्तरीय पंचायत स्तरीय लेवल पर एक मीटिंग आयोजित की गई।जिसमें लगभग 16 पंचायत के लोग शामिल हुए और पंचायत स्तर पर कमिटी का गठन किया गया शिक्षा, दहेज और एकता पर बल देते हुए समाज के सभी लोगों ने अपनी अपनी बात रखी और समाज के दबे कुचले कमजोर वर्ग के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए जोर देते हुए हामिद मसूद निदेशक ज़हूर आईटीआई ने इस ब्लॉक के सभी पंचायतों के 5 और लड़कों का फ्री नामांकन करने का वादा किया।इस सूची में वैसे लड़कों का नामांकन किया जाएगा जो इस पंचायत के लोगों द्वारा चिन्हित किया जाएगा जो लड़के पढ़ाई में तेज हो परंतु आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से पिछड़े हो उन्हीं का नामांकन 25 सितंबर तक कर दिया जाएगा।ताकि हमारे समाज के लड़के अधिक से अधिक मात्रा में शिक्षा ग्रहण करें और रोजगार हासिल करें।इस सभा में डॉक्टर अकबर अंसारी, मुख्तार अहमद अंसारी, शकील अंसारी, डॉ नसीम बदरुद्दीन, मुखिया फ़ैज़ अहमद के साथ साथ सभी पंचायत के लोग उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button