अपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : शराब पीने के आरोप में अलग अलग स्थानों से 24 लोगो को उत्पाद विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, उत्पाद विभाग के द्वारा शुक्रवार व शनिवार की शाम को ज़िले के अलग अलग स्थानों में शराब पीने वालों व बेचने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर अभियान फरिंगोला, रामपुर, मस्तान चौक, चारघरिया व गलगलिया चेक पोस्ट में चलाया गया। अभियान अलग अलग टीम के द्वारा चलाया गया। अभियान में कुल 24 लोगों को पकड़ा गया है।शुक्रवार की शाम 14 लोगों को पकड़ा गया। वही शनिवार की शाम 10 लोगों को पकड़ा गया। सभी बंगाल से शराब पीकर शहर में वापस लौट रहे थे। वही बंगाल से आने वाले लोगों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि होते ही पकड़ लिया गया। यह कार्रवाई उत्पाद थानाध्यक्ष मो० ताहिर के नेतृत्व में की गई। टीम में उत्पाद अवर निरीक्षक रामविनय सिंह, सहायक अवर निरीक्षक उत्पाद नीरज कुमार आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button