District Adminstrationताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : पुलिस लाइन परिसर में बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के सात पदों के लिए गुरुवार को शांतिपूर्ण चुनाव हुआ संपन्न, शाम 5 बजे तक 75 प्रतिशत हुआ मतदान।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस लाइन परिसर में बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के सात पदों के लिए गुरुवार को चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। शाम पांच बजे तक 75 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदाताओं की संख्या 931 रही। कल चुनाव का परिणाम आएगा। इसमें 700 पुलिसकर्मी किशनगंज में है। वहीं किशनगंज जिला बल के 128 पुलिसकर्मी मुजफ्फरपुर में, 71 बेगूसराय में, 28 पुलिसकर्मी नाथनगर व चार पुलिसकर्मी दरभंगा में प्रशिक्षण ले रहे हैं। बाहर में प्रशिक्षण लेने वाले इन पुलिसकर्मियों की वोटिग के लिए बैलेट बाक्स को संबंधित केंद्र में भेजा गया है। अध्यक्ष, सचिव सहित सात पदों के लिए पुलिस लाइन में हो रहे चुनाव में 14 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। मजिस्ट्रेट, चुनाव पदाधिकारी और पर्वेक्षक की मौजूदगी में चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। सुबह से ही पुलिस कर्मी मत देने के लिए पहुंच रहे थे। पुरुष व महिला पुलिसकर्मी वोट देने पहुंच रही थी। एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। सुरक्षा को लेकर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई थी। चुनाव को लेकर मतदाता उत्साहित थे। वहीं नए मतदाता भी मतदान को लेकर उत्साहित थे। भागलपुर से आये मुख्य चुनाव पदाधिकारी सह अध्यक्ष पुलिस मेंस एसोसिएशन भागलपुर सुमेश यादव, पर्यवेक्षक सह सहायक महामंत्री बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन पटना गोपाल यादव, अशोक कुमार, संदीप पासवान की मौजूदगी में चुनाव कराया गया। वहीं मजिस्ट्रेट के रूप में रजनी कांत, मुख्यालय डीएसपी अजीत प्रताप सिंह चौहान, सदर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु, इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद, चुनाव कर्मी विकेस कुमार पटेल, राजू कुमार, सूर्यकांत सिंह मौजूद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button