*महापर्व छठ पर रिलीज पवन सिंह की फिल्म गिरी औंधे मुंह, खेसारीलाल यादव फिर चमके*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-भोजपुरी बॉक्स ऑफिस के लिए महापर्व छठ का अवसर खास माना जाता है। इस अवसर पर अक्सर बड़ी फिल्में रिलीज होती है। इस बार भी भोजपुरी के दो दिग्गज कलाकार पवन सिंह और खेसारीलाल यादव की फिल्म रिलीज हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार जहां पवन सिंह की फिल्म औंधे मुंह गिर गई, वही खेसारीलाल यादव की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया। पवन सिंह की फिल्म इस खास अवसर पर देशभर में मात्र 4 सिनेमाघरों में ही रिलीज हो सकी। घोड़ासहन, गया, समस्तीपुर और धनबाद में ही उनकी फिल्म रिलीज हुई। पवन सिंह की फिल्म को उनके गृह क्षेत्र आरा के सिनेमाघरों में भी थियेटर नहीं मिल सका। वहीं, खेसारीलाल यादव की फ़िल्म ‘बोल राधा बोल’ 50 सिनेमाघरों में शान से चल रही है। जिसमे मुम्बई के सुपर सिनेमा,बनारस के आनंद मंदिर,पटना के वीणा सिनेमा,मोतिहारी के संगीत सिनेमा,सीतामढ़ी के शंकर सिनेमा,आरा के सपना सिनेमा शामिल है।इस फिल्म का कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है। बिहार से बैंगलोर तक इस फिल्म की धूम है और इसे शानदार कलेक्शन मिली है।
भोजपुरी बॉक्स ऑफिस की इस रिपोर्ट पर जानकार का कहना है कि पवन सिंह का पावर अब फिल्मों पर चलता नहीं दिखाई दे रहा है। उनका पावर लगातार घट रहा है। इसकी कई वजह जानने वाले मानते हैं। उनके निर्माताओं निर्देशकों के साथ तालमेल में दिक्कत भी एक कारण माना जा रहा है। उनकी निजी जीवन में भी मुश्किलें बढ़ी है, जिसका असर उनकी फिल्मों पर पड़ता नजर आ रहा है। दूसरी तरफ हल्के फुल्के विवादों के बावजूद भी खेसारी लाल यादव की दर्शकों के बीच उनकी स्वीकार्यता बढ़ी है। उनकी फिल्में काफी पसंद भी की जा रही हैं।
जानकारी यह भी मिल रही है कि पवन सिंह, भोजपुरी के दिग्गज निर्माता अभय सिन्हा के लंदन प्रोजेक्ट से भी आउट हैं। यानी इस बार वे उनके लंदन वाली किसी भी फिल्म से बाहर हैं। दूसरी तरफ निर्माता रत्नाकर कुमार से भी उनकी दूरी की बात सामने आ रही है। ऐसे में कहा ये भी जा रहा है कि पवन सिंह अगर इस बात पर काम नहीं करेंगे तो आने वाले दिनों में उनकी मुश्किलें और भी बढ़ने के आसार हैं।