अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जिला गया अंतर्गत आमस के रेंगनिया मोड़ में दुर्घटना में हुई मौत के आश्रितों को 5 लाख रुपया प्रति व्यक्ति एवं घायल परिवारों को दो-दो लाख रुo देने के लिए बिहार सरकार से मांग किया है:-डॉ सुरेश पासवान पूर्व मंत्री

पटना/रणजीत कुमार सिन्हा, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० सुरेश पासवान ने कहा है कि आज तड़के औरंगाबाद जिला के बालुगंज से तिलक चढ़ा कर आटो से लौट रहे गया जिला के आमस थाना क्षेत्र के रेंगनिया मोड़ पर तिलकदार से भरा आटो को ट्रक के चपेट में आ जाने से मौके पर ही 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और बाकी लोग बुरी तरह घायल हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही आमस थाना घटना स्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू कीया तथा घायलों को इलाज हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालात नाजुक देखते हुए सभी को गया मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।मैं इस सड़क दुर्घटना में मारे गए मृतकों के प्रति घोर संबेदना व्यक्त करते हुए बिहार सरकार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख, एवं घायलों के परिजनों को दो दो लाख रुपए मुआवजा देने का मांग करता हूं, साथ ही बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर में सरकारी खर्चे पर मुफ्त इलाज कराने का मांग करता हूं।साथ ही फोरलेन सड़कों पर अनियंत्रित रफ्तार से वाहन चलाने पर रोक लगाने एवं ऐसे चालकों को चिंहित कर कठोर कार्रवाई करने की जरूरत है।ताकि आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को नियंत्रित किया जा सके।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button