ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पटना : स्वर्गीय दरोगा प्रसाद राय का मनाया गया जन्मदिन..

पटना/रंजीत कुमार सिन्हा, स्वर्गीय दरोगा प्रसाद राय का जन्म दिवस राजकीय समारोह आज दिनांक 2 सितंबर को विकास भवन के बाहर प्रांगण में मनाया गया।जिसमें बिहार सरकार के माननीय भवन निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव एवं जिला पदाधिकारी पटना कुमार रवि ने पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण कर किया।इस अवसर पर सूचना विभाग के कई पदाधिकारी गण भी पुष्प अर्पित किए और जन्मोत्सव मनाया।इस मौके पर राय जी के बारे में काफी चर्चा भी कुछ लोगों ने किया।जिसमें सूचना विभाग के दो कलाकारों ने अपनी कला की प्रस्तुति की अर्चना कुमारी और आरती सिन्हा ने अपने गीतों से सभा खुशी और रौनक लाने का काम किया।तमाम श्रोता गण तालियों की गड़गड़ाहट से उनकी हौसलों को बुलंद किया। 

 

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button