ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

तीज व्रत पर महिलाओं ने की गौरी शंकर की पूजा..

नवादा/गुड्डू कुमार, सोमवार को पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने गौरी शंकर की पूजा धूम धाम से की।दिन भर के उपवास के उपरांत महिलाओं ने मिट्टी से बने गौरी और शंकर की प्रतिमा के समक्ष विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की। साथ ही पति की लंबी उम्र की कामना की।पूजा को लेकर बाजार में भी काफी भीड़ भाड़ देखी गयी।महिलाएं पूजा को लेकर रविवार से ही फलों व अन्य सामग्री की खरीदारी शुरू कर दी।पूजा में लगने वाले भुट्टा की जमकर बिक्री हुई।10 रुपये से लेकर 15 रुपये तक प्रत्येक भुट्टे की बिक्री हुई।बाजार में फलों की बिक्री भी जमकर हुई।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button