ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पटना : ब्रह्म विद्या विहंगम योग के द्वारा गरीबों को किया राशन वितरण..

पटना/रणजीत कुमार सिन्हा, आज चक बैरिया, पटना में ब्रह्म विद्या विहंगम योग संस्थान के तत्वाधान में कोरोना लॉकडाउन के कारण समस्याओं से जूझ रहे ऐसे गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच राशन तथा अन्य आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया जिनका अभी नाम भी किन्हीं कारणों से राशन कार्ड में नहीं है..!इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विहंगम योग के मीडिया प्रभारी सह प्रदेश कार्यसमिति, मीडिया सेल जनता दल यूनाइटेड के सदस्य डॉ. धीरज सिन्हा जी के अलावा गोपालपुर थाना प्रभारी श्री आलोक कुमार जी, श्री महावीर दूबे जी, विहंगम योग, पटना के संयोजक प्रो. महेश चौहान, बैरिया-कर्णपुरा पंचायत के मुखिया श्री रामनाथ राय एवं समाजसेवी गुडविल स्कूल के निदेशक श्री राजेश कुमार के साथ आश्रम के विद्यार्थी मनीष कुमार, महावीर कुमार, पुष्परंजन कुमार, बंटी कुमार एवं अन्य कई लोगों ने सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए सेवा दिया..! इस पुनीत कार्य मे बिहार सरकार को सहयोग देने के लिए डॉ. धीरज सिन्हा ने साधुवाद दिया..।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button