अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पटना : क्वॉरेंटाइन सेंटर पर मीडिया को प्रतिबंध लगाना गलत:-उपेंद्र कुशवाहा पूर्व मंत्री

पटना/रणजीत कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री (भारत सरकार) माननीय उपेंद्र कुशवाहा जी के आह्वान पर आज पूरे बिहार में प्रखंड स्तर पर काला दिवस मनाया गया।साथ में आज रालोसपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के पदाधिकारियों ने काला दिवस मनाया।श्री राजेश यादव ने कहा कि जब से कोरोना जैसे महामारी आया है।हम सब मिलकर एक साथ लड़ रहे हैं इसमें डॉक्टर, नर्स, जिला प्रशासन, मीडिया कर्मियों का अहम योगदान रहा है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्वॉरेंटाइन सेंटर पर मीडिया को प्रतिबंध लगाना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह फैसला बिल्कुल गलत है।यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।काला धब्बा के समान है।इसलिए हम लोग 10:00 बजे दिन से 12:00 बजे दिन तक पूरे बिहार में काला दिवस के रूप में मनाया गया।काला दिवस मनाने वाले नेताओं में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश यादव, उमेश प्रसाद, बबन यादव, प्रवक्ता भोला यादव, मनमोहन यादव, उपेंद्र पासवान, पटना महानगर अध्यक्ष खुर्शीद अहमद, अशोक, विनोद आदि ने काला दिवस मनाने का काम किया।उक्त बातें की जानकारी भोला शर्मा महासचिव सह प्रवक्ता ने दिया है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button