किशनगंजठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठाकुरगंज : पौआखाली में अतिक्रमण बना जाम का कारण, राहगीर परेशान

किशनगंज,27जून(के.स.)। फरीद अहमद, ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत पौआखाली बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या दिनों-दिन गंभीर होती जा रही है। मुख्य सड़क के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर सड़क पर ही ठेला, टेबल और सामान रख दिए जाने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

इस अराजक व्यवस्था के कारण सुबह और शाम के व्यस्त समय में राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्कूल जाने वाले बच्चों, ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों को इस परेशानी से जूझना पड़ता है।

कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासनिक अनदेखी के कारण अतिक्रमणकारी बेखौफ होकर सड़क घेरते जा रहे हैं। जिससे कभी-कभी भीषण जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!