ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ जायसवाल मिश्र में आयोजित अफ्रीकी देशों के सांसदों के सम्मेलन में हुए शरीक।।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-डॉ संजय जायसवाल ने भारत द्वारा गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोत के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के बारे में अफ्रीकी देशों के सांसदों के सम्मेलन में दी जानकारी

पटना, नवंबर 04, 2022: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ जायसवाल आज मिश्र में आयोजित अफ्रीकी देशों के सांसदों के सम्मेलन में शरीक हुए. इस दौरान दिए अपने वक्तव्य में उन्होंने अफ्रीका महादेश के विभिन्न देशों के सांसदों को भारत द्वारा गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोत के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया.

उन्होंने इन्टरनेट मीडिया के जरिए इसकी जानकारी देते हुए अपने पोस्ट में लिखा कि आज मिस्र की राजधानी काहिरा होते हुए लक्सर पहुंच गया हूं। यहां अफ्रीकी देशों के सांसदों का सम्मेलन है। उन्होंने लिखा कि क्लाइमेट पार्लियामेंट के साउथ एशियन प्रतिनिधि मंडल का अध्यक्ष होने के नाते मैं यहां उपस्थित हूं।

अपने वक्तव्य के बारे में बताते हुए उन्होंने लिखा कि इनके समक्ष भारत गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोतों में क्या कर रहा है इसके बारे में सभी को बताया। सभी अफ्रीकी देशों के सांसद भारत के द्वारा रिन्यूएबल एनर्जी में कर रहे कार्यों के प्रति काफी प्रभावित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के जितने प्रशंसक भारत में हैं उतने ही प्रशंसक यहां भी अफ्रीकी सांसदों में देखने को मिल रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button