District Adminstrationठाकुरगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : जेई पर अवैध वसूली का पंचायत समिति सदस्य ने लगाया आरोप।

किशनगंज-ठाकुरगंज/धर्मेंद्र सिंह/फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय में बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, ठाकुरगंज एवं प्रखंड प्रमुख की मौजूदगी में समिति सदस्यों के सामने ही रसिया पंचायत के समिति सदस्य राजेश कुमार दास ने मनरेगा के जेई कौनेन अहमद पर मनरेगा योजना के जांच के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। प्रखंड कार्यालय में बैठक का ही वीडियो वायरल हुआ है इस वायरल वीडियो में पंचायत समिति सदस्य द्वारा मनरेगा के जेई कौनेन अहमद पर मनरेगा योजना के जांच के नाम पर अवैध रुपया मांगने का आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वही इस मीटिंग में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख सहित पंचायतों के समिति सदस्य बैठे हुए हैं। उक्त संबंध में जेई की प्रतिक्रिया जानने को लेकर कई बार दूरभाष के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया परंतु जेई ने फोन ही नहीं उठाया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button