ताजा खबर

आग लगने से लाखों रुपए का धान जल कर राख।…

गुड्डू कुमार सिंह:-आरा।तरारी प्रखंड के शंकरडीह पंचायत की शंकरडीह गांव में हुए आगलगी में लाखों रूपए मूल्य का धान जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि गांव के ही सतेन्द्र कुमार रजक का चार बिघे का फसल गांव के नजदीक खलिहान में रखा हुआ था। इसी दौरान बीती रात को अचानक आग की लपटें उठने लगी तो गांव वासी उस ओर दौड़े। उसे बुझाने का काफी प्रयास भी किया गया लेकिन बचाया नही जा सका और धूं-धू कर जलकरराख हो गया। लगभग चार विघे का लाखों धान व पुआल राख हुआ। इस घटना की चर्चा गांव में दिनभर होती रही। सूचना के बाद माले नेता सुधीर कुमार यादव ने गांव का दौरा किया। उन्होंने घटना की जानकारी ली और पीड़ित के घर जाकर उसे सांत्वना दी।साथ ही सरकार से जल्द ही मुआबाजा दिलाने की बात कही ।घटना के 24 घटा बाद भी अंचल से कोई कर्मी तहकीकात के लिए घटना स्थल तक नही पहुँचा वही दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही तरारी थाना की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँच घटना का जायजा लिया व पिडित किसान के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!