ठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठाकुरगंज : भोलमारा में 35 लाख रुपये का पैक्स घोटाला, अध्यक्ष और प्रबंधक फरार

किशनगंज,27मई(के.स.)। फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत भोलमारा पंचायत स्थित प्राथमिक कृषि ऋण समिति (पैक्स) में लगभग 35 लाख रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है। घोटाले के केंद्र में पैक्स अध्यक्ष वसीम अख्तर और प्रबंधक गोलू देवी हैं, जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धान क्रय के नाम पर भारी वित्तीय अनियमितता की गई। रजिस्टरों में धान की खरीद दर्शाई गई, लेकिन वह धान वास्तव में राइस मिल तक पहुंचा ही नहीं। इससे स्पष्ट होता है कि सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया और बड़ी रकम का गबन हुआ।

जांच के दौरान यह मामला उजागर हुआ और इसके बाद से ही दोनों आरोपी फरार हैं। पौआखाली थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्र ने बताया कि अब तक वारंटी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। लेकिन इश्तिहार चिपका दिया गया है और आत्मसमर्पण नहीं करने के कारण अग्रिम कार्रवाई कुर्की होगी!

3 मई को पुलिस ने न्यायालय से प्राप्त आदेश के आधार पर दोनों आरोपियों के घरों पर इश्तेहार चस्पा किया और उन्हें सार्वजनिक रूप से आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई है।

सरकार किसानों के हित में पैक्स जैसी संस्थाओं का संचालन कर रही है, लेकिन इस प्रकरण ने दिखा दिया कि जिन पर जिम्मेदारी थी, वही विश्वासघात कर बैठे। किसानों की सुविधा के नाम पर चलने वाली संस्था में इस तरह का भ्रष्टाचार चिंता का विषय बन गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!