राज्य

हमारे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कर दिखाया। इसरो का मिशन चंद्रयान-3 सफल हुआ।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-चांद की सतह पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग हो गई है। अंतरिक्ष शोध के क्षेत्र में भारत ने इतिहास रचा है। भारत के इतिहास में 23 अगस्त 2023 स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है। यही नहीं चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला भारत पहला देश है। चंद्रमा पर भारतीय तिरंगे को लहराते हुए देखना बेहद सुखद एहसास है!- श्रेयसी सिंह (विधायक, जमुई)

Related Articles

Back to top button