District Adminstrationब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं प्रखंड समन्वयकों का दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

अररिया/अब्दुल कय्यूम/दिलीप विश्वास, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के क्रियान्वयन हेतु ग्राम पंचायतों में चयनित स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं प्रखंड समन्वयकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभा भवन में किया गया। प्रशिक्षण सह कार्यशाला का उद्घाटन उप विकास आयुक्त मनोज कुमार ने किया। कार्यशाला में निदेशक डीआरडीए, जिला समन्वयक एलएसबीए, रिच इंडिया संस्था के प्रतिनिधि, आईएलआरटी के प्रशिक्षक उपस्थित थे। प्रथम दिन आईएलआरटी के प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि दिनांक 21 फरवरी को ग्राम पंचायत रामपुर कोदरकट्टी में व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button