राजनीति

बृहस्पतिवार को भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी द्वारा आयोजित भाजपा भगाओ देश बचाओ रैली में कांग्रेस ने भाग लिया।..

पटना डेस्क:– मिलर हाई स्कूल ग्राउण्ड में आयोजित इस रैली में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक ने किया। इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के प्रतिनिधि इसमें भाग लिये। जेडयू की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने हिस्सा लिया वहीं आरजेडी का प्रतिनिधित्व करने के लिए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव खुद मौजूद थे। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह पटना से बाहर होने के कारण पार्टी का प्रतिनिधित्व करने के लिए कृपानाथ पाठक को भेजा था। तमाम बाम दलों के प्रतिनिधि भी वहां मौजूद थे।

रैली को सम्बोधित करते हुए कृपानाथ पाठक ने कहा कि भाजपा एक दमनकारी और विभाजनकारी पार्टी है। इसके चंगुल से देश को बचाना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसलिए इंडिया गठबंधन को एकजूट होकर पूरी ताकत से इसका सामना करना पड़ेगा। तभी देश को साम्प्रदायिक उन्माद फैलाने वाली इस पार्टी से निजात मिल पायेगा। उन्होंने इंडिया गठबंधन को सशक्त बनाने पर बल दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!