झारखंडताजा खबरविचार

उँटारी थाना के एएसआई के सेवा निवृत्ति दिवस पर कौशल किशोर जायसवाल ने कई फलदार पौधों व स्मृति चिन्ह के साथ उन्हें भावभीनी विदाई दी

पुलिस से समाज की व क्षेत्र की रक्षा होती है वही पौधों से पर्यावरण व प्रकृति की रक्षा होती है ऐसा पर्यावरण विद् कौशल किशोर जायसवाल ने कहा।पर्यावरणविद ने सेवानिवृत्त एएसआई को बारहमासी आम के पौधे, स्मृति चिन्ह , शॉल व पुष्पमाला देकर किया सम्मानित।
उंटारी थाना में रविवार को सेवानिवृत्त एएसआई राजकुमार शर्मा को भावभीनी विदाई दी गयी। उनके सम्मान में एवं विदाई समारोह को यादगार बनाने के लिए कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने जिला पार्षद अरविंद सिंह, 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक सिंह, इंस्पेक्टर प्रियंका आनंद, उंटारी थानाप्रभारी अशोक कुमार, रेहला थानाप्रभारी नेमधारी रजक सहित अन्य लोगों के साथ थाना परिसर में पर्यावरण धर्म के साथ चंदन सहित आम,छतरी,कदम,लीची और पीपल का पौधा लगाया। पृथ्वी को पौधा समर्पित करने के पूर्व पर्यावरणविद कौशल ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को पर्यावरण धर्म के आठ मूल मंत्रों की शपथ दिलाई। उन्होंने सेवानिवृत्त श्री शर्मा को थाईलैंड प्रजाति के बारहमासी आम का पौधा, मोमेंटो देकर एवं शौल ओढ़ा सम्मानित किया।
पर्यावरण धर्म गुरु कौशल ने कहा कि वृक्ष और पुलिस दोनों ही समाज के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि वृक्ष प्रकृति व पर्यावरण को सुरक्षित व संरक्षित रखती है जबकि पुलिस समाज के लोगों की सुरक्षा प्रदान करने के लिए रातदिन प्रयासरत रहती है। दोनों ही समाज के लोगों के लिए कार्य करते हैं जिसके कारण इनमें काफी समानता है।
उन्होंने कहा कि समाज व पर्यावरण के लिए वृक्षों और पुलिस का होना नितांत जरूरी है। वनरखी मूवमेंट के प्रणेता कौशल ने कहा कि कोरोना काल में उनके द्वारा इसके पहले थाना परिसर में कई प्रजाति के पौधे लगाए गए थे जो आज वह विकसित होकर वृक्ष बन गया है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों से पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जीवन के हर मौके पर पौधरोपण करने का अनुरोध किया। उन्होंने जिला पार्षद अरविंद सिंह के साथ शिवसंपत धाम परिसर का निरीक्षण कर वहां पौधरोपण करने का आश्वासन दिया । ताकि मंदिर परिसर को और आकर्षक बनाया जा सके। कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख रामसेवक राम, सब इंस्पेक्टर रमेशचंद्र महतो, एएसआई चंडी प्रकाश, मुन्नालाल जामदा, डॉ योगेंद्र सिंह, अगस्त तिवारी, सहित कई लोग शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button