Uncategorizedताजा खबर

मुंबई की जुहू चौपाटी की ही तर्ज पर अयोध्या में सरयू नदी के तट पर चौपाटी बनने जा रही है।…

पटना डेस्क/इसके लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण ने मंजूरी भी दे दी है। बता दें कि इसे बनाने का मकसद है और ज्यादा संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करना।

आवास विभाग ने एडीए की इस परियोजना के लिए 4.65 करोड़ रुपये की धनराशि को मंजूरी दे दी है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ गई है। हर दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। ऐसे में, योगी सरकार ने कम खर्च में श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाओं का लाभ देने की कोशिश कर रही है। इसी क्रम में चौपाटी के तर्ज पर फूडिंग एरिया को विकसित करने की योजना बनाई गई है। यहां छोटी-छोटी स्थायी व अस्थायी दुकानें बनाई जाएंगी। इन दुकानों पर अयोध्या के लोकल व्यंजनों के साथ-साथ अन्य विविध प्रकार के व्यंजन भी मिलेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!